प्रकाशन

ए.सी.ई. के बारे में:

एशिया-प्रशांत ग्रामीण और कृषि क्रेडिट एसोसिएशन (APRACA) एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ग्रामीण, कृषि और सूक्ष्म वित्त के साथ-साथ नीति और विकास में शामिल वित्त से संबंधित संस्थानों का एक संघ है। इसे औपचारिक रूप से 1977 में शुरू किया गया था। जनवरी 2023 तक, एशिया प्रशांत क्षेत्र के 24 देशों में कुल 91 संस्थान इसके सदस्यों के रूप में APRACA से जुड़ चुके हैं।

APRACA दो एजेंसियों यानी कृषि बैंकिंग प्रशिक्षण और अनुसंधान केंद्र (CENTRAB) और APRACA-ग्रामीण और कृषि वित्त विशेषज्ञ संघ (A-RAFEA) के साथ काम कर रहा है। APRACA ने लिंकेज बैंकिंग पर ध्यान केंद्रित करने के साथ "APRACA सेंटर ऑफ एक्सीलेंस -NABARD" (ACE-NABARD) नामक एक केंद्र की स्थापना करके नियमित कामकाजी संबंध बनाने के लिए नाबार्ड, जो एक सदस्य संस्थान है, के साथ हाथ मिलाया है। वर्ष 2018 में स्थापित यह केंद्र बैंकर्स इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट (बीआईआरडी) लखनऊ, भारत में स्थित है।


विज़न:

APRACA ग्रामीण और कृषि वित्त पर आधारित एक संगठन है जो एशिया-प्रशांत क्षेत्र में उत्पादकता, समावेशी विकास, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण गरीबों के कल्याण को बढ़ावा देने में मदद करता है।


मिशन:

ज्ञान साझा करने और सीखने, क्षमता निर्माण, अनुसंधान और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान के माध्यम से ग्रामीण वित्त की कुशलता और प्रभावकारिता को बढ़ावा देने तथा वित्तीय सेवाओं के पहुंच में सुधार करने के लिए एक नेटवर्क बनाकर संघ को बढ़ावा देना।


एशिया पेसिफिक ग्रामीण एवं कृषि ऋण एसोसिएशन उत्कृष्ट केंद्र(ACES):

  • बर्ड, लखनऊ में लिंकेज बैंकिंग पर  ए.सी.ई.-नाबार्ड
  • इस्लामिक बैंकिंग, इंडोनेशिया पर ए.सी.ई.-बी.आई.
  • महिला सशक्तिकरण, ईरान पर ए.सी.ई.-बी.के.
  • सिरेफा चीन पर ए.सी.ई.-ए.डी.बी.सी.

कार्यकलाप


ए.सी.ई. अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय सेमिनार/वेबिनार आयोजित करता है। यह थीम आधारित प्रकाशन जारी करता है।


संपर्क:
प्रभारी-, एसीइ
ईमेल: cmr.bird@nabard.org
फ़ोन: 0522-2425834


प्रकाशन:

क्र.सं. शीर्षक गतिविधि
1. एशिया-प्रशांत क्षेत्र में छोटे किसानों के लिए जलवायु-लचीली और स्मार्ट कृषि का वित्तपोषण डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
2. वित्तीय समावेशन के लिए डिजिटल वित्तीय सेवाओं की भूमिका और संभावनाएं डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
3. एशिया प्रशांत क्षेत्र में ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने के लिए क्रेडिट और क्रेडिट प्लस दृष्टिकोण डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
4. एशिया प्रशांत क्षेत्र में ग्रामीण आजीविका के लिए कृषि-मूल्य श्रृंखला का विकास करना डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
5. एशिया प्रशांत क्षेत्र में छोटे किसानों के लिए टिकाऊ खेती का एकत्रीकरण मॉडल डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
6. एशिया प्रशांत क्षेत्र में समूह ऋण देने की सर्वोत्तम पद्धतियाँ

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें