बर्ड का पूर्ण नाम बैंकर ग्रामीण विकास संस्थान है |
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक द्वारा स्थापित बर्ड लखनऊ एक समिति है |
बर्ड जो एक आई एस ओ ९००१:२०१५ प्रमाणित संस्था है ,की स्थापना नवम्बर, १९८४ में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक द्वारा ग्राहक संस्थानों यथा बैंक, वित्तीय संस्थानों , गैर सरकारी संगठनो एवं स्वेच्छिक संगठनो के क्षमता विकास संबंधी आवश्यकताओ की पूर्ति के लिए की गयी |
अपने ग्राहकों को प्रशिक्षण , शोध एवं सलाहकार सेवाए उपलब्ध करने तथा कृषि एवं ग्रामीण विकास हेतु बैंकिंग से सम्बंधित अन्य कार्य कलापों के संपादन के लिए विकास शील विश्व के उत्कृष्ट संस्थान के रूप में उभरना |
घर में एवं परिसर में शब्द का उपयोग एक दुसरे के स्थान पर किया जाता है जिसका तात्पर्य बर्ड लखनऊ परिसर से है | कार्य स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन परिसर के बाहर देश के विभिन्न स्थानों पर किया जाता है |
बर्ड द्वारा आयोजित अधिकतर कार्यक्रम राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक द्वारा प्रायोजित होते है | इसलिए प्रतिभागियों हेतु निशुल्क होते है.यद्यपि कुछ कार्यक्रमों हेतु नाम मात्र पंजीकरण शुल्क आवश्यक होता है.नामित करने वाले संस्थानों को सुचना प्रकाशन संबंधी पत्र के साथ संलंग कार्यक्रम विवरणिका को सुचना हेतु देखना चाहिए |
ग्राहक संस्थानों के लिए बर्ड द्वारा अनुकूलित कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है जिसके लिए सम्बंधित संस्थानों को भुगतान करना होगा |
हाँ, घर / परिसर में आयोजित कार्यक्रमों हेतु छात्रावास की सुविधl उपलब्ध है | किसी भी प्रकार की सहायता के लिए छात्रावास रिसेप्शन पर संपर्क क्र सकते है |
प्रतिभागियों हेतु छात्रावास में एकल / दो प्रतिभागियों के लिए वातानुकूलित कक्ष एवं ठहरने के सुविधा उपलब्ध है |
नहीं.सामान्य प्रशिक्षण अवधि के पूर्व एवं पश्चात प्रतिभागियों को छात्रावास में ठहरने की सुविधा उपलब्ध नहीं है | अत्यावश्यक होने की दशा प्रतिभागी के अनुरोध पर ठहरने की सुविधा उपलब्ध पर विचार किया जा सकता है किन्तु प्रतिभागी को उक्त पर होने वाला व्यय स्वयं वहन करना होगा |
नहीं. प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिभागी के पति/पत्नी या अतिथि के ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराया जाना संभव नहीं है |
बर्ड में प्रशिक्षण कार्यक्रम वर्षपर्यंत आयोजित होता है | कृपया हमारे वेबसाइट पर प्रसारित सुचना देखे एवं अपने नियोक्ता से स्वयं को नामित कराने हेतु संपर्क करे | कृपया नोट करे- घोषित कार्यक्रमों हेतु ग्राहक संस्थानों से प्राप्त आवेदनों पर प्रथम आगत प्रथम सेवा के आधार पर विचार किया जाता है |
प्रतिभागी परिसर में ठहरने के दौरान निम्न सुविधाओ का उपयोग क्र सकते है |
बर्ड द्वारा निम्न ऑनलाइन सर्टिफिकेशन पाठ्यक्रम उपलब्ध कराये जा रहे है |
कृपया हमारे वेबसाइट पर कार्यस्थल पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में प्रसारित सुचना देखे | आप अपना नॉमिनेशन हमारे पास भेजने के लिए अपने नियोक्ता से संपर्क क्र सकते है |
बर्ड परिसर सेक्टर- एच,एलडीए कालोनी कानपूर रोड , लखनऊ -२२६०१२ में स्थित और चौधरी चरण सिंह एअरपोर्ट से ५ किलोमीटर दूर है.यह चारबाग़ रेलवे स्टेशन से लगभग ८ किलोमीटर दूर है | संस्थान पहुचने के लिए एअरपोर्ट/ रेलवे स्टेशन/ बस स्टैंड से स्तानीय यातायात यथा ऑटो/टैक्सी/सिटी बस उपलब्ध है |
हाँ,हम ऑनलाइन प्रशिक्षण भी उपलब्ध करlते है | प्रशिक्षण का प्रकार (ऑन लाइन/परिसर में/कार्यस्थल पर) वेबसाइट पर अपलोड किया जाता है और ग्राहक संस्थानों को पत्र के माध्यम से भी अवगत कराया जाता है | आप अद्यतन सूचना के लिए हमारी वेबसाइट देख सकते है और अपने नियोक्ता से संपर्क कर सकते है |
कार्यक्रम अवधि में नियमित कक्षाए सुबह ९.३० से सायं ५.१५ तक आयोजित की जाती है |
कार्यक्रम हेतु प्रसारित सुचना के साथ संलग्न निर्धारित रूपपत्र पर नॉमिनेशन फार्म प्राप्त होने पर नामांकन किया जाएगा | नामांकन यथाशीघ्र हमारे पास इ-मेल के माध्यम से भेजे क्योकि प्रतिभागियों का निर्धारण प्रथम आगत प्रथम सेवा के आधार पर किया जाएगा | नामांकन फार्म निर्धारित शुल्क, यदि कोई हो, के साथ इस प्रकार भेजे कि हमें अंतिम तिथि के पूर्व प्राप्त हो जाये |
कृपया हमारी वेबसाइट के होमपेज पर इवेंट्स एवं घोषणा पत्र सेक्शन/टिकर का अवलोकन करे।
यद्यपि हम बर्ड में ठहरने के दौरान प्रतिभागियों कि खुशनुमा वातावरण एवं अच्छे स्वास्थ कि कामना करते हैं फिर भी नामांकित संस्थानों से अनुरोध करते हैं, कि ऐसे अधिकारियों का नामांकन न करें जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हो फिर भी यदि कोई प्रतिभागी प्रशिक्षण के दौरान बीमार पड़ जाता है, और विशेषज्ञ चिकित्सा की आवश्यकता पड़ती है, तो बर्ड द्वारा चिकित्सा व्यवस्था की जाएगी किन्तु बर्ड द्वारा चिकित्सा पर किया गया व्यय सम्बंधित संस्थान को व्यय करना होगा जिसने उक्त अधिकारी को प्रशिक्षण हेतु नामित किया है। परिसर में 24x7 कोई चिकित्सा अधिकारी उपलब्ध नहीं है।